बिलासपुर संभाग

नाबालिग गर्लफ्रेंड के कैरेक्टर पर बॉयफ्रेंड को था शक था, पत्थर से मार मार कर कर दी हत्या

बिलासपुर में एक युवक ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी है। उसे शक था कि लड़की किसी और से बात करती है, वह किसी और से मिलती भी है। जिसके चलते पहले प्रेमी ने प्रेमिका से विवाद किया। फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। बाद में खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा का बापू नगर निवासी यश खुसरैल से प्रेम प्रसंग था । लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मगर कुछ समय पहले से यश नाबालिग पर शक करने लगा था। वह लड़की पर चरित्र शंका करता था। इस बात को लेकर वह उससे कई बार झगड़ा भी कर चुका था।

शनिवार शाम को दोनों किसी का जन्मदिन मनाने निकले थे । इसी दौरान यश उस लड़की को सिलपहरी स्थित हरदी रोड के राधे इंडस्ट्रीज के आस-पास ले गया था। वहां उसने पहले तो लड़की से विवाद किया। फिर उसका गला भी दबाया। इसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर लड़की की हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर वहां से निकल गया।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है