छत्तीसगढ़बस्तर संभागबिलासपुर संभागरायपुर संभाग

Chhattisgarh : आज से शुरू होगी जगदलपुर-दिल्ली विमान सेवा, जबलपुर होते हुए जाएगी दिल्ली, 4 घंटे का होगा सफर

Chhattisgarh : बस्तर वासियों के लिए अब दिल्ली की राह आसान हो गई है। जगदलपुर से दिल्ली की फ्लाइट आज 12 मार्च से शुरू होगी। दोपहर 12 बजे फ्लाइट जगदलपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी, जो मध्य प्रदेश के जबलपुर होते हुए सीधे शाम करीब 3:55 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। आज जगदलपुर एयरपोर्ट पर विमान को वॉटर कैनन से सैल्यूट किया जाएगा।

जगदलपुर से दिल्ली के लिए अलायंस एयर का विमान यात्रियों को सेवा देगा। शुरुआती दिनों में यात्रियों को जगदलपुर से दिल्ली तक के लिए लगभग 2800 से 3000 रुपए तक का किराया देना होगा। बताया जा रहा है कि आज 12 मार्च को फ्लाइट जब जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी, तो CM विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से विमान सेवा की शुरुआत करेंगे।

ये होगा समय – सारणी
सुबह 7:30 बजे फ्लाइट दिल्ली से उड़ान भरेगी, जो सुबह 9:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी। फिर यहां से 10:30 बजे उड़ान भरकर 11:30 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। यहां से करीब 12 बजे उड़ान भरकर 1:25 बजे फ्लाइट जबलपुर में लैंड होगी। यहां 30 मिनट के स्टॉपेज के बाद 1:55 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और वहां 3:55 बजे लैंड होगी।

व्यापार, हेल्थ और एजुकेशन के लिए फायदा
दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू होने से इससे यहां के लोगों को व्यापार, हेल्थ और एजुकेशन के लिए फायदा मिलेगा। फिलहाल दिल्ली के लिए बस्तर के लोग पहले राजधानी रायपुर जाते हैं और वहां से फिर फ्लाइट लेकर दिल्ली जाते हैं या फिर रायपुर से ट्रेन का सफर करना पड़ता है। ऐसे में यात्रा काफी लंबी हो जाती है। अब जगदलपुर से फ्लाइट शुरू होने से कम समय में लोग आसानी से दिल्ली आ-जा सकेंगे।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है