बिलासपुर संभाग

बिलासपुर- मुर्गे की मर्डर की आशंका, मुर्गा थाने लेके पहुंची महिला, मुर्गे की सुरक्षा की कर रही है मांग

गुरुदेव सोनी – बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला घायल मुर्गा को लेकर थाने पहुंच गई। उसने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने इसे चोरी कर लिया था और उसे काटकर मारने की तैयारी कर रहा था। इस शिकायत को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पड़ोसी पर केस दर्ज करने की मांग की गई है।

ग्राम सिल्दहा निवासी जानकीबाई बिंझवार ने पुलिस को बताया कि वह देसी मुर्गा पालन करती है। उसके घर में मुर्गें हैं, जो इधर-उधर घूमते रहते हैं। महिला के मुताबिक एक को पड़ोसी ने चोरी कर घायल कर दिया। ये शिकायत लेकर महिला के साथ उसका पति मालिकराम भी थाने पहुंचा था। उन्होंने पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

महिला जानकीबाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पड़ोसी बुगल और दुर्गा ने मिलकर मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मारकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच महिला ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया और दौड़ते हुए उनके पास पहुंची। महिला ने मुर्गे को उनके हाथ से छुड़ाया और उसे लेकर वापस लाई, जिससे वो घायल हो गया है।

महिला जानकी बाई ने बताया कि इसके पहले भी उन्होंने इसी तरह मुर्गा चोरी किया था। इस घटना को लेकर पड़ोसियों से विवाद भी हुआ था। तब उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

रतनपुर थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि महिला अपने घायल मुर्गे को लेकर थाने आई थी। महिला की शिकायत लेकर उसे समझाइश दी गई है। उसकी शिकायत पर जांच की जा रही है।

🆅🅸🅳🅴🅾 कांग्रेस के अधिवेशन में निकला सिर्फ झाग ही झाग – ओपी चौधरी

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है