छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

CGnews- कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ ,डीआरजी जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया; दोनों के शव और बंदूक बरामद

विनोद साहू – कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना स्थल से दो शव, एक इंसास राइफल और एक भरमार बंदूक बरामद किया है। एसपी दिव्यांग पटेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

दरअसल कोयलीबेड़ा के चिलपरस और गोमे के पास नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना जवानों को मिली थी। जिसके बाद डीआरजी के जवानों की टुकड़ी मौके पर रवाना की गई। आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों को आता देख फायरिंग शुरू कर दी।

जंगल की आड़ लेकर भागे नक्सली
जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद जवानों की टीम घटना स्थल पर सर्चिंग कर रही है।

जवानों के लौटने के बाद पूरे मामले का होगा खुलासा
एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि पुलिस और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। घटना स्थल से दो शव, एक इंसास राइफल और एक भरमार बंदूक बरामद हुआ है। जवानों की टुकड़ी अभी जंगल में ही मौजूद है। जवानों के लौटने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है