बिलासपुर संभाग

बिलासपुर – खाना बनाने को लेके पति से हुआ था विवाद, रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहू ने दे दी जान, लिखा LOVE U सबको

सूर्यप्रकाश सूर्यकांत । बिलासपुर में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहू और बैंक मैनेजर की पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि उसी दिन उसका पति भोपाल से ट्रेनिंग कर लौटा था। रात में खाना बनाने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने परिवारवालों से माफी मांगी है और अपनी बच्ची का ध्यान रखने के लिए कहा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, जीआर महिलांगे रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर हैं और उनका परिवार तिफरा के यदुनंदन नगर में रहता है। उनका छोटा बेटा रविकांत महिलाने मस्तूरी क्षेत्र के जयरामनगर-एरमसाही में कैनरा बैंक में मैनेजर है। उसकी शादी जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में रहने वाले टीचर राजकुमार जांगड़े की बेटी युक्तिरानी से साल 2019 में हुई थी। शादी के बाद परिवार सहित रविकांत यदुनंदन नगर में रहता था। पिछले करीब 7 माह से रवि और उसकी पत्नी मोपका स्थित स्वर्ण रेसीडेंसी में रहने लगा था। उनकी 15 माह की बेटी भी है।

रविकांत ने पुलिस को बताया कि रात में वह अपनी बेटी को खिला रहा था और टीवी देख रहा था। रात करीब 10 बजे तक युक्तिरानी खाना नहीं बनाई थी। वह खाना बनाने के लिए किचन में गई थी। इस दौरान वह टीवी की आवाज तेज कर बच्ची को खिला रहा था। करीब आधे घंटे बाद वह किचन में गया, तब युक्तिरानी वहां नहीं थी। वहीं, बाजू के बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने काफी आवाज लगाया। लेकिन, अंदर से कोई आहट सुनाई नहीं दी। तब वह खिड़की से झांक कर देखा तो युक्तिरानी दुपट्‌टे से फंदे पर झूल रही थी। इसके बाद उसने अपने पापा और ससुर सहित अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी।

🅷🅴🅰🅳🅻🅸🅽🅴 छत्तीसगढ़ के दिनभर के बड़का समाचार ।। 24 जनवरी 2023

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है